बूथ से राष्ट्रीय स्तर तक किया जाना है संगठन का विस्तार
भाजपा का हुआ क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर
गया : आइएमए हॉल में शनिवार काे भाजपा का क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर हुआ. शिविर की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्राें पर माल्यार्पण व वंदे मातरम् के साथ हुई. पांच सत्राें में चले शिविर में भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री शिव नारायण प्रसाद ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता ही रीढ़ हाेता है. संगठन का विस्तार बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक किया जाना है. इसके पहले प्राथमिक सदस्य के बाद अब क्रियाशील सदस्य बनाने के बाद संगठन का लाेकतांत्रिक ढंग से चुनाव कराया जायेगा.
पहले सत्र की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता सह विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण का काम पार्टी में बहुत पुरानी है. पार्टी में नये लाेग आते हैं, उन्हें अपने आचरण-व्यवहार व पार्टी की नीति-सिद्धांताें के विस्तार से बढ़ाने की जिम्मेदारी दी जाती है.
देश में केवल भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जाे अपने कार्यकर्ताआें काे राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित कर प्रदेश, जिला व मंडल तक के कार्यकर्ताआें काे ट्रेनिंग देने के बाद महत्वपूर्ण संगठन के पदाें पर बैठाने का काम करती है. ट्रेनिंग के दूसरे सत्र में पूर्व विधायक रामाधार सिंह ने कहा कि भाजपा की स्थापना ही देश में दबे, कुचले, वंचित व सबका साथ, सबका विकास के लिए हुआ था.
कांग्रेस के कुशासन व भ्रष्टाचार से पूरा देश कराह रहा था, तब अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री बनकर सभी क्षेत्राें में देश काे तरक्की के रास्ते पर ले जाने का काम किये. तीसरे, चाैथे व पांचवें सत्र में केंद्र सरकार की उपलब्धियाें काे जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताआें काे कहा गया. केंद्र प्रायाेजित याेजनाआें में जन-धन याेजना, अटल पेंशन याेजना, सुकन्या याेजना, किसानाें के हित कृषि बीमा, किसानाें के लिए प्रधानमंत्री सिंचाई याेजना इत्यादि पर विस्तार से बताया गया व उन्हें आम लाेगाें तक पहुंचाने का कार्यकर्ताआें से आह्वान किया गया.
सत्राें की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल स्वामी ने की. इस माैके पर प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा, जिला प्रभारी कृष्ण माेहन शर्मा, सांसद हरि मांझी, पूर्व विधान पार्षद कामेश्वर चाैपाल, विधायक राजीव नंदन, प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामा सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ललिता सिंह, महादेव प्रसाद, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, डॉ श्यामदेव पासवान, विरेंद्र सिंह, पूर्व विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष धनराज शर्मा, मीडिया प्रभारी युगेश कुमार, सतीश सिन्हा, मनंजय सिंह, इंदु सहाय, भाेला मिश्रा, कृष्णदेव पासवान व दयानंद गिरि सहित अन्य उपस्थित थे.
