गया : हैदराबाद के छात्र रोहित बेमूला द्वारा आत्महत्या किये जाने के विरोध में एआइएसएफ कार्यकर्ताओं ने गया कॉलेज के एकता द्वार के पास केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका. इस मौके पर छात्र नेता कुमार जितेंद्र ने कहा कि भाजपा नेता के शोषण से तंग आकर रोहित ने आत्महत्या जैसा कदम […]
गया : हैदराबाद के छात्र रोहित बेमूला द्वारा आत्महत्या किये जाने के विरोध में एआइएसएफ कार्यकर्ताओं ने गया कॉलेज के एकता द्वार के पास केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका. इस मौके पर छात्र नेता कुमार जितेंद्र ने कहा कि भाजपा नेता के शोषण से तंग आकर रोहित ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया.
केंद्र सरकार दोषियों को सजा दिलाने के बजाय उन्हें बचाने में लगी है. उन्होंने कहा कि इस मामले में हैदराबाद विश्वविद्यालय के कुलपति को बरखास्त कर उन पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.
मृत छात्र को न्याय दिलाने के लिए केंद्र सरकार जल्द कदम नहीं उठायेगी, तो एआइएसएफ आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होगी. आंदोलन के तहत संसद का घेराव भी किया जायेगा. इस मौके पर रितेश यादव, विकास कुमार, आयुष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अश्विन कुमार, ज्ञानप्रकाश, मोहम्मद मिराज, सैफी, गुलफाम, राजू कुमार व वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.