नो इंट्री के नये टाइम पर नाराजगी

नो इंट्री के नये टाइम पर नाराजगी फोटो-नयी समस्या. ऑटोचालकों से अवैध वसूली रुकी, तो अब ट्रैक्टरवाले आंदोलित सुबह छह बजे तक ही पहासवर मोड़ से होगी ट्रैक्टरों व अन्य मालवाहक ट्रकों की इंट्री ट्रैक्टरों समेत अन्य माल ढोनेवाले वाहनों के मालिकों व ड्राइवरों ने किया प्रदर्शनवरीय संवाददाता, गया शहर में सड़क जाम की समस्या […]

नो इंट्री के नये टाइम पर नाराजगी फोटो-नयी समस्या. ऑटोचालकों से अवैध वसूली रुकी, तो अब ट्रैक्टरवाले आंदोलित सुबह छह बजे तक ही पहासवर मोड़ से होगी ट्रैक्टरों व अन्य मालवाहक ट्रकों की इंट्री ट्रैक्टरों समेत अन्य माल ढोनेवाले वाहनों के मालिकों व ड्राइवरों ने किया प्रदर्शनवरीय संवाददाता, गया शहर में सड़क जाम की समस्या को दूर करने के लिए ऑटोचालकों से अवैध वसूली के मामले पर डीएम कुमार रवि व एसएसपी गरिमा मलिक की सख्ती से रंगदारों के पैर उखड़ने शुरू हो गये. सिकरिया मोड़, पंचायती अखाड़ा व स्टेशन रोड में रंगदारों द्वारा की जानेवाली अवैध वसूली बंद हो गयी. इस कार्रवाई से जहां ऑटोचालक खुश हैं, वहीं, एसएसपी द्वारा शहर में नो इंट्री के समय में किये गये बदलाव पर ट्रैक्टरों के मालिक व चालक नाराज हो गये. मंगलवार की अहले सुबह से ही ट्रैक्टर व अन्य माल ढोनेवाले वाहनों के मालिकों व ड्राइवरों ने अपनी-अपनी गाड़ियां पहासवार मोड़ के पास सड़क के किनारे खड़ा कर हड़ताल का ऐलान कर दिया. देखते ही देखते वहां पर करीब तीन-चार सौ वाहन खड़े हो गये. इन वाहनों के ड्राइवर, खलासी व मालिकों ने सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया. सूचना पाकर पहुंचे ट्रैफिक डीएसपी आेमप्रकाश चौधरी ने ट्रैक्टरमालिकों से बातचीत की और अपनी मांगें वरीय अधिकारियों के समक्ष रखने की सलाह दी. इसके बाद जिला पार्षद नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल समाहरणालय में डीएम कुमार रवि से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं. प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने डीएम को बताया कि ट्रैफिक नियमों के तहत मालवाहक वाहनों के परिचालन के लिए सुबह आठ बजे तक का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन मंगलवार से टाइमिंग में बदलाव कर इसे छह बजे तक कर दिया गया. इससे उन्हेें व्यवसाय करने में परेशानी होगी. जरूरत के हिसाब से ईंट, बालू, छड़ी व छड़ आदि पहुंचा पाना संभव नहीं होगा. पहले वाला टाइम ही सही था.डीएम ने ठोस कार्रवाई का दिया आश्वासन ट्रैक्टरमालिकों के प्रतिनिधिमंडल की बातें सुन कर डीएम ने कहा कि शहर में नो इंट्री के समय में बदलाव किया गया है. पुलिस के अधिकारियों ने कुछ योजना के अनुसार ही टाइम बदला होगा. अगर नयी टाइमिंग से उनलोगों को व्यवसाय करने में परेशानी होगी, तो इस मसले पर पुलिस अधिकारियों से विचार-विमर्श कर ठोस निर्णय लिया जायेगा. डीएम के इस आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिलने गये, भी मिल कर अपनी मांग रखने की योजना बनायी. लेकिन, एसएसपी से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी. इस संबंध में जिला पार्षद नागेेंद्र सिंह ने बताया कि डीएम की पहल पर यह मामला जल्द ही सुलझ जायेगा. अगर शहर में नो इंट्री की टाइमिंग में बदलाव नहीं किया गया, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >