बीयर बांध के विरोध में किसानों ने निकाली पदयात्रा

बीयर बांध के विरोध में किसानों ने निकाली पदयात्राफोटो: प्रतिनिधि, टिकारीनीमसर पइन पर बनाये जा रह बीयर बांध के विरोध में टिकारी, जहानाबाद व कुर्था के किसानों ने मंगलवार को निर्माण स्थल से अनुमंडल कार्यालय तक पदयात्रा निकाली और टिकारी एसडीओ को एक ज्ञापन भी सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि सिंचाई विभाग द्वारा […]

बीयर बांध के विरोध में किसानों ने निकाली पदयात्राफोटो: प्रतिनिधि, टिकारीनीमसर पइन पर बनाये जा रह बीयर बांध के विरोध में टिकारी, जहानाबाद व कुर्था के किसानों ने मंगलवार को निर्माण स्थल से अनुमंडल कार्यालय तक पदयात्रा निकाली और टिकारी एसडीओ को एक ज्ञापन भी सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि सिंचाई विभाग द्वारा नीमसर पइन पर बीयर बांध के निर्माण से 200 गांवों की खेतिहर भूमि बंजर हो जायेगी. इस मामले में उच्च न्यायालय ने भी नीमसर पइन में यथावत स्थिति बनाये रखने का आदेश दिया है. पदयात्रा में पूर्व जिला पार्षद सुमंत कुमार, पूर्व मुखिया वागेश शर्मा, रोटी बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष कृष्णा शर्मा, विपिन कुमार सिंह, हिमांशु शेखर, उपेंद्र प्रसाद, सत्येंद्र शर्मा, मृत्युंजय कुमार, दीपक कुमार, विजय यादव, नाथुन पासवान, सुखु राय व राम मनोहर शर्मा समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे. राज इंटर स्कूल में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनफोटो : क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते स्थानीय विधायक.प्रतिनिधि, टिकारीराज इंटर कॉलेज के खेल मैदान में मंगलवार को चैंपियन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय विधायक अभय कुशवाहा ने किया. उद्घाटन मैच में बालक टीम, टिकारी व सुपर किंग, कुजापी के बीच मैच खेला गया. पहले खेलते हुए बालक टीम, टिकारी ने निर्धारित आेवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाये. जवाब में सुपरकिंग, कुजापी की टीम मात्र 73 रन पर ऑलआउट हो गयी. इस तरह बालक टीम, टिकारी ने 83 रनों से मैच जीत लिया. नारायणबिगहा में विधायक का अभिनंदनटिकारी. नारायणबिगहा गांव में स्थानीय विधायक अभय कुशवाहा का अभिनंदन किया गया. ग्रामीणों ने विधायक के सामने सामुदायिक भवन, नाली निर्माण, ट्रांसफॉर्मर लगाने, अधूरी पड़ी मध्य विद्यालय का भवन बनाने व गुलरियाचक से नरायणबिगहा तक सड़क बनवाने की मांग की. विधायक ने सभी समस्याओं के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया. इस मौके पर घनश्याम यादव, राजेश यादव, नरसिंह यादव, सुरेश यादव, छत्रपति यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रो चंद्रशेखर सिंह व वीरेंद्र दूबे आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >