केपी रोड में व्यवसायी से एक लाख की लूट संवाददाता, गया मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे केपी रोड में एक व्यवसायी रूपेश कुमार से अपराधियों से एक लाख रुपये छीन लिये. उन्होंने घटना की सूचना कोतवाली थाने में दी है. जानकारी के मुताबिक, व्यवसायी रूपेश कुमार अपने धंधे से जुड़े कामकाज के लिए रुपये लेेकर कहीं जा रहे थे. इस दौरान केपी रोड के पास कुछ अपराधियों ने उनसे पैसे छीन लिये. कोतावाली के प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर आसपास के लोगों से पूछताछ की गयी, लेकिन कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका. फिलहाल, मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
केपी रोड में व्यवसायी से एक लाख की लूट
केपी रोड में व्यवसायी से एक लाख की लूट संवाददाता, गया मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे केपी रोड में एक व्यवसायी रूपेश कुमार से अपराधियों से एक लाख रुपये छीन लिये. उन्होंने घटना की सूचना कोतवाली थाने में दी है. जानकारी के मुताबिक, व्यवसायी रूपेश कुमार अपने धंधे से जुड़े कामकाज के लिए रुपये […]
