बीएड में नामांकन के लिए काउंसेलिंग पूरी

बीएड में नामांकन के लिए काउंसेलिंग पूरीदिव्यांग कोटे से नामांकन लेनेवालों की आज होगी काउंसेलिंगसंवाददाता, बोधगयामगध विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय अंतर्गत शिक्षा विभाग (बीएड रेगुलर) में सत्र 2015-17 में नामांकन के लिए मंगलवार को काउंसेलिंग का काम पूरा हो गया. अब बुधवार को सिर्फ दिव्यांग (नि:शक्त) कोटे से नामांकन लेनेवाले 11 अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग […]

बीएड में नामांकन के लिए काउंसेलिंग पूरीदिव्यांग कोटे से नामांकन लेनेवालों की आज होगी काउंसेलिंगसंवाददाता, बोधगयामगध विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय अंतर्गत शिक्षा विभाग (बीएड रेगुलर) में सत्र 2015-17 में नामांकन के लिए मंगलवार को काउंसेलिंग का काम पूरा हो गया. अब बुधवार को सिर्फ दिव्यांग (नि:शक्त) कोटे से नामांकन लेनेवाले 11 अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग की जायेगी. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कुल 350 सीटों पर नामांकन के लिए काउंसेलिंग की गयी है व चयनित छात्र-छात्राओं की सूची 18 से 20 जनवरी के बीच कॉलेजवार प्रकाशित कर दी जायेगी. इसके बाद संबंधित कॉलेजों में छात्र-छात्राएं नामांकन ले सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >