नपं उपाध्यक्ष के खिलाफ अवश्विास प्रस्ताव पेश

नपं उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेशफोटो- 07- कार्यपालक पदाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन सौंपते वार्ड पार्षदसंवाददाता, बोधगयानगर पंचायत के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के खिलाफ सोमवार को 11 वार्ड पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया. नगर पंचायत के 19 वार्ड पार्षदों में से 11 पार्षदों द्वारा हस्ताक्षर कर कार्यपालक पदाधिकारी के माध्यम […]

नपं उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेशफोटो- 07- कार्यपालक पदाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन सौंपते वार्ड पार्षदसंवाददाता, बोधगयानगर पंचायत के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के खिलाफ सोमवार को 11 वार्ड पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया. नगर पंचायत के 19 वार्ड पार्षदों में से 11 पार्षदों द्वारा हस्ताक्षर कर कार्यपालक पदाधिकारी के माध्यम से नगर पंचायत की मुख्य पार्षद(अध्यक्ष) प्रीति सिंह से मांग की गयी है कि नगरपालिका अधिनियम की धारा 25(4) के तहत विशेष बैठक बुलायी जाये व उपाध्यक्ष के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करायी जाये. सूचना है कि नगर पंचायत की अध्यक्ष भी अविश्वास प्रस्ताव लानेवाले 11 पार्षदों के साथ हैं. इस तरह 19 में से 12 पार्षद उपाध्यक्ष के खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं. कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि पार्षदों की मांग से मुख्य पार्षद को अवगत करा दिया जायेगा व उनके निर्देश पर विशेष बैठक बुलायी जायेगी. उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत का चुनाव मई 2017 में होना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >