मानपुर में जुआ अड्डों पर छापे, 19 हिरासत में

मानपुर में जुआ अड्डों पर छापे, 19 हिरासत मेंमानपुर. मुफस्सिल थाने की पुलिस ने सोमवार को जुआरियों के अड्डों पर छापेमारी की. इसमें अलग-अलग स्थानों से 19 जुआरियों को हिरासत में लिया गया. थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी. मानपुर मल्लाह टोली, जनकपुर दिनकर घाट व पुदीना […]

मानपुर में जुआ अड्डों पर छापे, 19 हिरासत मेंमानपुर. मुफस्सिल थाने की पुलिस ने सोमवार को जुआरियों के अड्डों पर छापेमारी की. इसमें अलग-अलग स्थानों से 19 जुआरियों को हिरासत में लिया गया. थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी. मानपुर मल्लाह टोली, जनकपुर दिनकर घाट व पुदीना खेत मुहल्ले में छापेमारी में 10 हजार कैश, तीन जोड़ी ताश व अन्य सामान बरामद किये गये हैं. टीम में दारोगा निवास कुमार, अरुण कुमार, अनिल कुमार व जवान थे. सभी सादे लिबास में थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >