आधार कार्ड बनवाने के लिए करें प्रेरित

आधार कार्ड बनवाने के लिए करें प्रेरितखिजरसराय. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने पीडीएस डीलरों के साथ सोमवार को बैठक की. इसमें डीलरों को उपभोक्ताओं के आधार कार्ड, मोबाइल नंबर व पासबुक की छायाप्रति संग्रहण करने निर्देश दिया गया. डीलरों को यह भी बताया कि लाभुकों को जागरूक करें कि जिनके आधार कार्ड नहीं बने हैं, बनवा […]

आधार कार्ड बनवाने के लिए करें प्रेरितखिजरसराय. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने पीडीएस डीलरों के साथ सोमवार को बैठक की. इसमें डीलरों को उपभोक्ताओं के आधार कार्ड, मोबाइल नंबर व पासबुक की छायाप्रति संग्रहण करने निर्देश दिया गया. डीलरों को यह भी बताया कि लाभुकों को जागरूक करें कि जिनके आधार कार्ड नहीं बने हैं, बनवा लें. डीलरों को आपूर्ति पदाधिकारी सरोज कुमार ने यह भी बताया कि खाद्यान्न दिवस पर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करें. कूपन पर संग्रहण पर जोर देते हुए कहा कि सभी डीलर अपने रजिस्टर को अपडेट रखें. इस मौके पर अरविंद सिंह, राजनंदन दास, संजय दास व अन्य मौजूद थे.चिरैली में 50 जरूरतमंदों को दिये गये कंबल खिजरसराय. चिरैली बाजार स्थित कौशल पब्लिक स्कूल में रामरती देवी के सौजन्य से 50 गरीबों मे कंबल बांटे गये. इस दौरान राजद नेता विजय कुमार, परिजन संजय कुमार व अन्य लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >