सुरक्षा गार्डों ने की वेतन बढ़ाने की मांग

सुरक्षा गार्डों ने की वेतन बढ़ाने की मांग गया. केंद्रीय विद्यालय शाखा (वन) में तैनात सुरक्षा गार्डों ने जिलाधिकारी सह केंद्रीय विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष को आवेदन देकर वेतन बढ़ाने की मांग की है. आवेदन में सुरक्षा गार्डों ने कहा है कि हमलोगों के नाम पर विद्यालय से अधिक वेतन लिया जाता है, पर […]

सुरक्षा गार्डों ने की वेतन बढ़ाने की मांग गया. केंद्रीय विद्यालय शाखा (वन) में तैनात सुरक्षा गार्डों ने जिलाधिकारी सह केंद्रीय विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष को आवेदन देकर वेतन बढ़ाने की मांग की है. आवेदन में सुरक्षा गार्डों ने कहा है कि हमलोगों के नाम पर विद्यालय से अधिक वेतन लिया जाता है, पर हमलोगों को वेतन के रूप में महज 4500 रुपये ही दिये जाते हैं. बाकी के पैसे का पता नहीं चल पाता है. पदाधिकारियों से बात करने पर कहा जाता है कि इतने पैसे में काम करना है, तो करो. नहीं, तो काम छोड़ दो.आवेदन में सुरक्षा गार्डों ने मांग की है कि वर्षों से यहां काम कर रहे सुरक्षा प्रहरियों के वेतन की समीक्षा कर उसमें बढ़ोतरी की जाये. आवेदन देने वालों में त्रिलोकीनाथ, संजय कुमार, राजू कुमार सिन्हा, सुनील कुमार व अजय कुमार आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >