बिहार : नक्सलियों ने 6 वाहनों में लगायी आग

गया : बिहार के गया जिले के मैगरा थाना अंतर्गत भिखुआ गांव के समीप सड़क निर्माण में लगी एक निजी कंपनी के वेसकैम्प में माजूद छह वाहनों में बीती देर रात नक्सलियों ने आग लगा दी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक नेसोमवार को बताया कि आगजनी की यह घटना प्रतिबंधित नक्सली संगठन बीएफएलआई द्वारा अंजाम […]

गया : बिहार के गया जिले के मैगरा थाना अंतर्गत भिखुआ गांव के समीप सड़क निर्माण में लगी एक निजी कंपनी के वेसकैम्प में माजूद छह वाहनों में बीती देर रात नक्सलियों ने आग लगा दी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक नेसोमवार को बताया कि आगजनी की यह घटना प्रतिबंधित नक्सली संगठन बीएफएलआई द्वारा अंजाम दी गयी है.

उन्होंने बताया कि भिखुआ गांव में सड़क निर्माण कंपनी खोखर कैम्प में माजूद वाहनों में आग लगाने की इस घटना में शामिल नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है. बताया जाता है कि नक्सलियों ने लेवी की अपनी मांग पूरी न होने पर यह कार्रवाई की है.

उल्लेखनीय है कि परसों गया जिले के ही डोभी थाना अंतर्गत दादपुर गांव के समीप सड़क निर्माण में लगी निजी कंपनी रमैया के एक पोकलेन मशीन में इसी नक्सली संगठन द्वारा कथित तौर पर आग लगा दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >