ट्रेनों व रेल ट्रैक पर रखी जा रही नजर

ट्रेनों व रेल ट्रैक पर रखी जा रही नजरऔरंगाबाद की घटना के बाद रेल पुलिस चौकसगया जंकशन समेत अन्य स्टेशनों पर बढ़ायी गयी सुरक्षासंवाददाता, गयाऔरंगाबाद में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना के बाद रेल पुलिस चौकस हो गयी है. रेल एसपी पीएन मिश्रा के निर्देश पर गया जंकशन परिसर व रेल ट्रैक सहित नक्सलग्रस्त क्षेत्रों के […]

ट्रेनों व रेल ट्रैक पर रखी जा रही नजरऔरंगाबाद की घटना के बाद रेल पुलिस चौकसगया जंकशन समेत अन्य स्टेशनों पर बढ़ायी गयी सुरक्षासंवाददाता, गयाऔरंगाबाद में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना के बाद रेल पुलिस चौकस हो गयी है. रेल एसपी पीएन मिश्रा के निर्देश पर गया जंकशन परिसर व रेल ट्रैक सहित नक्सलग्रस्त क्षेत्रों के स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. जीआरपी, आरपीएफ व आरपीएसएफ की जवानों द्वारा प्लटेफॉर्मों समेत पूरे जंकशन परिसर में गश्त लगायी जा रही है. रेल थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि औरंगाबाद की घटना को लेकर गया-मुगलसराय, गया-धनबाद, गया-पटना व गया-किऊल रेलखंडों पर चलनेवाली सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों में रेल पुलिस की एस्कॉट पार्टी चल रही है. साथ ही, गया-मुगलसराय रेलखंड पर कष्ठा, परैया, गुरारू व रफीगंज समेत अन्य नक्सलग्रस्त क्षेत्रों के स्टेशनों पर भी रेल पुलिस द्वारा चौकसी बरती जा रही है. वहीं, गया-धनबाद रेलखंड के टनकुप्पा, पहाड़पुर व गुरपा सहित अन्य स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >