स्नातक प्रशक्षिति शक्षिकों का धरना 11 को

स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों का धरना 11 कोगया. पांच सूत्री मांगों को लेकर स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संघ की तरफ जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष 11 जनवरी को धरना दिया जायेगा. संघ के अध्यक्ष उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को शिथिलीकरण का लाभ प्रदान करते हुए प्रारंभिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के रिक्त […]

स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों का धरना 11 कोगया. पांच सूत्री मांगों को लेकर स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संघ की तरफ जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष 11 जनवरी को धरना दिया जायेगा. संघ के अध्यक्ष उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को शिथिलीकरण का लाभ प्रदान करते हुए प्रारंभिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के रिक्त पद पर प्रोन्नति देने, नियमित वेतन भुगतान करने, उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में पदस्थापित शिक्षकों को कोषागार के माध्यम से वेतन भुगतान करने, सभी कोटि के शिक्षकों को वरीयता के आधार पर वेतनमान में प्रोन्नति देने व स्नातक प्रशिक्षित योग्यताधारी शिक्षक को रिक्त पद पर प्रोन्नति की मांग को लेकर धरना दिया जायेगा. जिले के सभी स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक 11 जनवरी को एक दिवसीय अवकाश लेकर धरने में भाग लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >