ज्यादातर कोर्सों में नामांकन जून से

ज्यादातर काेर्सों में नामांकन जून से सत्र 2016-17 के लिए एमयू का एकेडमिक कैलेंडर तैयारअधिकतर काेर्स में जुलाई महीने से शुरू होगा सत्र संवाददाता, बोधगयामगध विश्वविद्यालय (एमयू) प्रशासन ने सत्र 2016-17 के लिए एकेडमिक कैलेंडर तैयार कर लिया है. इसके तहत ज्यादातर कोर्सों में नामांकन के लिए जून महीने व सत्र की शुरुआत जुलाई से […]

ज्यादातर काेर्सों में नामांकन जून से सत्र 2016-17 के लिए एमयू का एकेडमिक कैलेंडर तैयारअधिकतर काेर्स में जुलाई महीने से शुरू होगा सत्र संवाददाता, बोधगयामगध विश्वविद्यालय (एमयू) प्रशासन ने सत्र 2016-17 के लिए एकेडमिक कैलेंडर तैयार कर लिया है. इसके तहत ज्यादातर कोर्सों में नामांकन के लिए जून महीने व सत्र की शुरुआत जुलाई से कराने की तैयारी है. एमयू के डीएसडब्ल्यू डॉ सीताराम सिंह ने एकेडमिक कैलेंडर को तैयार कर इसे कुलपति की सहमति के लिए भेजा है. एमयू के नये एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार, डिग्री कोर्स (पार्ट वन 2016-19, पार्ट टू 2015-18 व पार्ट थ्री 2014-17) में नामांकन के लिए जून 2016 और सत्र की शुरुआत जुलाई 2016 में की जायेगी. इसी तरह पीजी कोर्स, एमबीए व एमसीए के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन जून में व सत्र जुलाई में शुरू होगी. इन तीनों कोर्सों के सेकेंड सेमेस्टर में नामांकन व सत्र की शुरुआत दोनों जनवरी 2016 में ही होगी. इसके बाद पीजी थर्ड व फोर्थ सेमेस्टर और एमसीए फिफ्थ सेमेस्टर में नामांकन जून में व सत्र जुलाई से शुरू होगा. वहीं, एमसीए सिक्स्थ सेमेस्टर में नामांकन व सत्र की शुभारंभ दोनों जनवरी 2016 में ही होगा. एकेडमिक कैलेंडर में एलएलबी, बीटेक, एमएड व बीएड रेगुलर, बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन, बी फार्मा व एम फार्मा, वोकेशनल डिग्री कोर्स, बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी, बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस (रेगुलर व डिस्टेंस मोड) व डिस्टेंस मोड के सभी कोर्सों में नामांकन जून में और सत्र की शुरुआत जुलाई में किये जाने का उल्लेख है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >