इस साल नगर पंचायत के पास होगा भव्य कार्यालय

बोधगया: नगर पंचायत का प्रशासनिक सह कार्यालय भवन इस वर्ष बन कर तैयार हो जायेगा. इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है व भवन निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर निकाला जायेगा. नगर पंचायत कार्यालय के अनुसार, गया-बोधगया रिवर साइड रोड में राजापुर मोड़ के पास कार्यालय भवन का निर्माण किया जाना है व […]

बोधगया: नगर पंचायत का प्रशासनिक सह कार्यालय भवन इस वर्ष बन कर तैयार हो जायेगा. इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है व भवन निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर निकाला जायेगा.

नगर पंचायत कार्यालय के अनुसार, गया-बोधगया रिवर साइड रोड में राजापुर मोड़ के पास कार्यालय भवन का निर्माण किया जाना है व इसके लिए एक करोड़ 43 लाख 86 हजार 608 रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है.

82 गुणा 44 फुट में कार्यालय भवन का निर्माण किया जायेगा व चहारदीवारी के साथ ही वाहन पार्किंग व प्रसाधन की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि निविदा होने के बाद कम से कम छह माह में भवन का निर्माण करा दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >