बोधगया नगर क्षेत्र का कचरा बना सिरदर्द -फ्लैग….योजना. कचरा डंपिंग यार्ड के लिए जमीन की तलाश में जुटी नगर पंचायत हर दिन बोधगया के विभिन्न वार्डों से निकलता है 30 टन कचरा संवाददाता, बोधगयाबोधगया नगर पंचायत के विभिन्न 19 वार्डों से हर दिन निकलने वाला करीब 30 टन कचरा नगर पंचायत प्रशासन के लिए सिरदर्द बनते जा रहा है. नगर पंचायत अब इस कचरे को ठिकाना लगाने के लिए जगह की तलाश में जुट गयी है. इसके लिए सरकारी जमीन के साथ ही निजी जमीन की खरीद की योजना बन रही है, ताकि नगर क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों से निकलने वाले कचरे को सुरक्षित जगह पर डंप किया जा सके और नगर पंचायत की प्रस्तावित योजना कचरे से बिजली उत्पादन पर भी अमल हो सके. फिलहाल नगर क्षेत्र के कचरे को बोधगया-गया रिवर साइड रोड में डहरिया बिगहा व सूर्यपुरा गांव के पास नदी के किनारे गड्डा खोद कर जमा किया जा रहा है. कभी-कभार निरंजना नदी में भी कचरे को फेंक दिया जाता है. इससे आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण बना रहता है. पिछले दिनों नगर विकास विभाग के सचिव अमृतलाल मीणा ने नगर पंचायत में बैठक करने से पहले नगर क्षेत्र का जायजा लिया था. उन्होंने कई मुहल्लों व कचरा जमा करनेवाले जगहों का भी मुआयना किया था. इसके बाद नप की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कार्यपालक पदाधिकारी को कहा था कि इस तरह कचरा प्रबंधन का तरीका ठीक नहीं है व इसके लिए निर्धारित स्थान पर डंपिंग यार्ड की व्यवस्था की जाये. कचरा डंप करने के लिए सरकारी जमीन की व्यवस्था नहीं होने की स्थिति में निजी जमीन की खरीद भी की जा सकती है. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि नदी के पूर्वी क्षेत्र में बकरौर या रत्ती बिगहा में जमीन की तलाश की जा रही है व कचरा प्रबंधन के लिए उसे डंपिंग यार्ड के रूप में उपयोग किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इसका निराकरण जल्द ही करा लिया जायेगा. गौरतलब है कि नगर पंचायत के कई वार्डों से कचरा प्रबंधन का काम आउटसोर्सिंग कर एक निजी एजेंसी के माध्यम से कराया जा रहा है. डंपिंग यार्ड नहीं होने के कारण कचरे को यत्र-तत्र डंप किये जाने से जमीन मालिकों का कोपभाजन भी होना पड़ता है.
बोधगया नगर क्षेत्र का कचरा बना सिरदर्द
बोधगया नगर क्षेत्र का कचरा बना सिरदर्द -फ्लैग….योजना. कचरा डंपिंग यार्ड के लिए जमीन की तलाश में जुटी नगर पंचायत हर दिन बोधगया के विभिन्न वार्डों से निकलता है 30 टन कचरा संवाददाता, बोधगयाबोधगया नगर पंचायत के विभिन्न 19 वार्डों से हर दिन निकलने वाला करीब 30 टन कचरा नगर पंचायत प्रशासन के लिए सिरदर्द […]
