मारपीट व घर जलाने की प्राथमिकी दर्ज

मारपीट व घर जलाने की प्राथमिकी दर्ज बाराचट्टी. बुमुआर गांव में दबंगों द्वारा एक महादलित महिला का घर जला देने का मामला थाने में दर्ज हुआ है. घटना की शिकार बनी गीता ने इस मामले में गांव के ही दयानंद प्रसाद व सत्येंद्र वर्मा पर आरोप लगाया है. गीता ने बताया है कि दोनों युवकों […]

मारपीट व घर जलाने की प्राथमिकी दर्ज बाराचट्टी. बुमुआर गांव में दबंगों द्वारा एक महादलित महिला का घर जला देने का मामला थाने में दर्ज हुआ है. घटना की शिकार बनी गीता ने इस मामले में गांव के ही दयानंद प्रसाद व सत्येंद्र वर्मा पर आरोप लगाया है. गीता ने बताया है कि दोनों युवकों ने उनके घर में आग लगा दी. इससे 28 मुरगी व उनके चूजे मर गये है. उनके साथ मारपीट भी की गयी. मारपीट के बाद पांच हजार रुपये भी छीन लिये गये. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है. शिक्षा में सुधार के लिए मिले टिप्सबाराचट्टी. प्रखंड मुख्यालय के पास बीआरसी परिसर में सोमवार को शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी हुई. गोष्ठी में आये विद्यालयों के प्रभारियों को शिक्षा में सुधार व एमडीएम के संचालन सहित चलायी जा रही योजनाओं के ढंग से अनुपालन पर जोर दिया गया. इस मौके पर बीइओ एनके उपाध्याय, रामसुुमेर यादव व जितेंद्र यादव सहित अन्य शिक्षक शामिल थे. भूकंप के झटके से रही अफरातफरी बाराचट्टी. सोमवार की अहले सुबह भूकंप के झटके लगने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी. लोग भय से घरों से बाहर निकले. कुछ सेकेंड के लिए आये झटके से कहीं नुकसान की खबर नहीं है. \\\\B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >