इंटर का फॉर्म भरने का सिलसिला जारीफोटो: सिटी चार छह जनवारी तक बिना विलंब शुल्क के व 13 जनवरी तक विलंब शुल्क के साथ भरे जायेंगे फॉर्मसंवाददाता, गयागया कॉलेज में इंटर के फॉर्म भरने के लिए स्टूडेंट्स के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. ऐसे तो कॉलेज में इंटर के फॉर्म 30 दिसंबर से ही भरे जा रहे, पर कॉलेज को एक जनवरी तक नये वर्ष के उपलक्ष में बंद कर दिया गया था,पर इंटर के फॉर्म भरे जाने की तिथि घोषित होने के बाद कॉलेज के प्रशासनिक भवन व परीक्षा कार्यालय खोल दिया गये थे. इस बार फॉर्म भरने के लिए कई कागजात काउंसिल द्वारा मांगे गये हैं. फॉर्म भरते समय सभी छात्र-छात्राओं को अपने बैंक अकाउंट व आइएफएससी कोड भी देना है. कॉलेज में कला, वाणिज्य व विज्ञान के करीब तीन हजार छात्र-छात्राएं हैं. समय कम होने के कारण कॉलेज अवकाश के दिनों में भी खुला है और फॉर्म भरने का सिलसिला जारी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सभी संकाय के विद्यार्थियों के लिए फाॅर्म जमा करने व जांच के साथ-साथ सुधार के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गयी है. सभी विद्यार्थियों को फॉर्म भरते समय बैंक का विवरण देना है. छह जनवारी तक बिना विलंब शुल्क के साथ व नौ जनवरी से 13 जनवरी तक विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरे जायेंगे.
इंटर का फॉर्म भरने का सिलसिला जारी
इंटर का फॉर्म भरने का सिलसिला जारीफोटो: सिटी चार छह जनवारी तक बिना विलंब शुल्क के व 13 जनवरी तक विलंब शुल्क के साथ भरे जायेंगे फॉर्मसंवाददाता, गयागया कॉलेज में इंटर के फॉर्म भरने के लिए स्टूडेंट्स के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. ऐसे तो कॉलेज में इंटर के फॉर्म 30 दिसंबर से […]
