लखनपुर में कंपाउंडर को बुरी तरह पीटाबीच-बचाव करने आये पत्नी व बच्चों को भी नहीं छोड़ाघायल कंपाउंडर का जेपीएन में चल रहा इलाज फोटो-वरीय संवाददाता, गयामुफस्सिल थाने के लखनपुर गांव में सोमवार को विनोद प्रसाद (डॉ शीतल प्रसाद के कंपाउंडर) पर कुछ लाेगों ने उनके घर के पास ही हमला किया. हमलावरों के चंगुल से उन्हें छुड़ाने आये उनकी पत्नी व बच्चों को भी हमलावरों ने बुरी तरह पीटा और उनके घर में घुस कर वहां रखे सामान भी ले भागे. सभी हमलावर हथियारों से लैस थे. उनकी पिटाई से कंपाउंडर विनोद गंभीर रूप से घायल हो गये. इस मामले को लेकर वहां काफी देर तक गहमागहमी बनी रही. घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल इंस्पेक्टर सोना प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे व मामले की छानबीन की. उन्होंने ने ही घायल कंपाउंडर को मानपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया. यहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जयप्रकाश नारायण अस्पताल (जेपीएन) रेफर कर दिया. पुराने केस को लेकर धमकी दे रहे थे हमलावर घायल कंपाउंडर विनोद प्रसाद ने मुफस्सिल इंस्पेक्टर सोना प्रसाद सिंह को बताया कि सोमवार की सुबह करीब आठ बजे शिवनारायण प्रसाद, देवनारायण प्रसाद उर्फ मनु, सत्य नारायण उर्फ नागेंद्र वर्मा व उनकी पत्नी रुबी देवी, बाबूलाल प्रसाद की पत्नी सत्यभामा देवी व आभा कुमारी उनके घर के पास हथियारों से लैस होकर आये और उनके बेटे मुकेश को खोजने लगे. हमलावर एक पुराने केस में की गयी पैरवी को लेकर आक्रोशित थे. मुकेश के नहीं मिलने पर उनपर हमला कर दिया. बीच-बचाव करने आयी उनकी पत्नी, बेटा व बेटी के साथ भी मारपीट की. घायल कंपाउंडर ने बताया कि हमलावरों ने उनके घर से सोने-चांदी के जेवरात वाले बक्से को लेकर भाग निकले. \\\\B
लखनपुर में कंपाउंडर को बुरी तरह पीटा
लखनपुर में कंपाउंडर को बुरी तरह पीटाबीच-बचाव करने आये पत्नी व बच्चों को भी नहीं छोड़ाघायल कंपाउंडर का जेपीएन में चल रहा इलाज फोटो-वरीय संवाददाता, गयामुफस्सिल थाने के लखनपुर गांव में सोमवार को विनोद प्रसाद (डॉ शीतल प्रसाद के कंपाउंडर) पर कुछ लाेगों ने उनके घर के पास ही हमला किया. हमलावरों के चंगुल से […]
