रेल हॉकरों ने थाली बजा कर दिया धरना

रेल हॉकरों ने थाली बजा कर दिया धरनासांसद के आवास के सामने पूर्व मध्य रेलवे हॉकर्स यूनियन ने किया प्रदर्शनसांसद ने दिया आश्वासन, हॉकरों की मांगों पर तीन जनवरी को रेल अधिकारियों से करेंगे बात संवाददाता, गयापूर्व मध्य रेलवे हॉकर्स यूनियन के तत्वावधान में बुधवार को अपनी मांगों को लेकर 160 हाॅकरों ने सांसद हरि […]

रेल हॉकरों ने थाली बजा कर दिया धरनासांसद के आवास के सामने पूर्व मध्य रेलवे हॉकर्स यूनियन ने किया प्रदर्शनसांसद ने दिया आश्वासन, हॉकरों की मांगों पर तीन जनवरी को रेल अधिकारियों से करेंगे बात संवाददाता, गयापूर्व मध्य रेलवे हॉकर्स यूनियन के तत्वावधान में बुधवार को अपनी मांगों को लेकर 160 हाॅकरों ने सांसद हरि मांझी के आवास के सामने थाली बजाओ धरना किया. आंदोलन का नेतृत्व श्रमिक नेता सह यूनियन के अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया. इस मौके पर अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आरपीएफ, गया के अधिकारियों ने पिछले सात महीने से वेंडरिंग पर रोक लगा कर यूनियन के 160 हाकरों को गया जंकशन व ट्रेनों में खाने-पीने का सामान नहीं बेचने दिया जा रहा है. यूनियन के अपने आंदोलन को और तेज करने के उद्देश्य से सांसद के आवास पर थाली बजाओ धरना दिया है. इस दौरान पहुंचे सांसद ने आश्वासन दिया कि तीन जनवरी को रेल अधिकारियों से उनकी समस्याओं से अवगत कराया जायेगा व इनका समाधान निकाला जायेगा. सांसद के आश्वासन पर उन्हें ज्ञापन सौंपने के बाद थाली बजाते व नारे लगाते हुए हुए यूनियन के सदस्य सिकड़िया मोड़ पहुंचे और अपना प्रदर्शन समाप्त किया. इस मौके पर नन्हक प्रसाद, छोटू प्रसाद, विनय प्रसाद, किशोरी व वासुदेव आदि हॉकरों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >