डीलर की दुकान में आग से लाखों का नुकसानफोटोडोभी. बुनियादबिगहा में जन वितरण प्रणाली की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये की संपति जल कर राख हो गयी. इस संबंध मे पीड़ित डीलर शंभु प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की शाम नवंबर माह का खाद्यान उठाव कर दुकान में बांटने के लिए रखा था. रात में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से चावल, गेहूं व केरोसिन आदि सामान जल गया, जिससे दो लाख रुपये का नुकसान हो गया. इस संबंध में बाराचट्टी थाने में आवेदन दिया गया है.मोहम्मद आसिर को दी बधाई डोभी. मोहम्मद आसिर को राजद का जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर डोभी के राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी. बधाई देनेवालों में प्रखंड राजद अध्यक्ष डॉ कामदेव यादव, उमेश प्रसाद यादव, विनोद यादव व लल्लू प्रसाद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
डीलर की दुकान में आग से लाखों का नुकसान
डीलर की दुकान में आग से लाखों का नुकसानफोटोडोभी. बुनियादबिगहा में जन वितरण प्रणाली की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये की संपति जल कर राख हो गयी. इस संबंध मे पीड़ित डीलर शंभु प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की शाम नवंबर माह का खाद्यान उठाव कर दुकान में बांटने के लिए रखा था. […]
