राजद के नये जिलाध्यक्ष को दी बधाई टिकारी. जिला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नये जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिर को टिकारी प्रखंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उम्मीद जतायी है कि इनके नेतृत्व में राजद का संगठन मजबूत होगा. बधाई देनेवालों में प्रखंड अध्यक्ष अलखदेव सिंह, मुन्ना राज, सुभाष यादव, मनोज भारती, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष बंटी यादव, नाहिद अख्तर, अनु खां व अशोक स्वर्णकार आदि शामिल हैं. प्रभु दर्शन के लिए संत होना जरूरीफोटो-01, 02 बहेलियाबिगहा स्थित ठाकुरबाड़ी में प्रवचन करते स्वामी धनश्यामानंद जी.प्रतिनिधि, टिकारीबहेलियाबिगहा स्थित ठाकुरबाड़ी में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में चल रहा तीन दिवसीय भक्ति प्रवचन बुधवार की देर शाम समाप्त हो गया. अाशुतोष जी महाराज के शिष्य स्वामी धनश्यामानंद जी ने मनुष्य जीवन में भगवान के दर्शन के तरीके बताये. उन्होंने कहा कि भगवान के दर्शन के लिए पूर्ण संत होना जरूरी है. जब तक जीवन में पूर्ण संत का आगमन नहीं होता, तब तक जीवन अशांत, परेशान, हताश व निराश नजर आता है. पूर्ण संत, परमात्मा का अवतार होता है. वह जब धरती पर मनुष्य के रूप में आता है, तो उसे पूर्ण संत गुरु कहा जाता है. प्रवचन के दौरान साध्वी प्रसन्नता भारती ने भी गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला. भजन गायिका साध्वी अमृता भारती, रंजना भारती व गोपाल जी तथा तबला पर श्यामजी थे. प्रवचन के दौरान भक्त सत्येंद्र स्वर्णकार, सुनील कुमार संत, डॉ सूर्यभूषण, डॉ संजीव कुमार दीक्षित व भिखारी रजक आये हुए अतिथियों व श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय दिखे.
राजद के नये जिलाध्यक्ष को दी बधाई
राजद के नये जिलाध्यक्ष को दी बधाई टिकारी. जिला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नये जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिर को टिकारी प्रखंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उम्मीद जतायी है कि इनके नेतृत्व में राजद का संगठन मजबूत होगा. बधाई देनेवालों में प्रखंड अध्यक्ष अलखदेव सिंह, मुन्ना राज, सुभाष यादव, मनोज भारती, युवा राजद […]
