सड़क हादसे में नवजात की मौत, मां गंभीर पुनाड़ मोड़ पथलौनिया के पास हुई दुर्घटना मोहड़ा के अभयपुर के मुकेश दास की पत्नी है अंजली देवीप्रतिनिधि, मोहड़ाजेठियन-अतरी मुख्य मार्ग पर पुनाड़ मोड़ पथलौनिया के पास बुधवार की शाम दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक नवजात बच्चे की मौत हो गयी, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. महिला की पहचान मोहड़ा प्रखंड के अभयपुर महादलित टोले के रहनेवाले मुकेश दास की पत्नी अंजली देवी के रूप में की गयी है. उसकी गोद में छह माह का बच्चा था.जानकारी के अनुसार, अंजली देवी अपने एक रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल से अतरी बाजार से अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान जेठियन-अतरी मुख्य मार्ग पर पुनाड़ मोड़ पथलौनिया के समीप पीछे से तेज गति से आ रहे एक मोटरसाइिकल सवार ने उनकी मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया. इससे अंजली देवी व गोद में बैठा छह माह का बच्चा नीचे गिर गये. इसमें दोनों को गंभीर रूप से चोटें आयीं. बाइक राइड कर रहे रिश्तेदार को हल्की चोट आयी है. इधर, घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतरी में भरती कराया गया. लेकिन, बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.
सड़क हादसे में नवजात की मौत, मां गंभीर
सड़क हादसे में नवजात की मौत, मां गंभीर पुनाड़ मोड़ पथलौनिया के पास हुई दुर्घटना मोहड़ा के अभयपुर के मुकेश दास की पत्नी है अंजली देवीप्रतिनिधि, मोहड़ाजेठियन-अतरी मुख्य मार्ग पर पुनाड़ मोड़ पथलौनिया के पास बुधवार की शाम दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक नवजात बच्चे की मौत हो गयी, जबकि उसकी मां गंभीर रूप […]
