सड़क निर्माण में लगी कंपनी से मांगी रंगदारी कंपनी के मुंशी ने चेरकी थाने में दर्ज करायी एफआइआरआरसीसी के नाम से भेजा गया एक परचा, जांच में जुटी पुलिससंवाददाता, बोधगयाबोधगया से चेरकी के लिए सड़क बनाने में लगी कंस्ट्रक्शन कंपनी से पांच प्रतिशत की रंगदारी मांगी गयी है. इस संबंध में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी गोपाल सिंह ने चेरकी थाने में मंगलवार को मामला दर्ज कराया. पुलिस ने एफआइआर दर्ज करने के बाद मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. थाने को दिये अपने आवेदन में मुंशी ने बताया है कि चार दिन पहले उनकी साइट पर आरसीसी के नाम से एक परचा छोड़ा गया था. इसमें कहा गया था कि सड़क का निर्माण कार्य करना है, तो पांच प्रतिशत जमा करना होगा. चेरकी थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि परचे में किसी प्रकाश जी का नाम लिखा है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच के साथ ही संबंधित लोगों की पड़ताल में जुटी है. गौरतलब है कि बोधगया के दोमुहान से चेरकी तक करीब 11 किलोमीटर की जर्जर सड़क का चौड़ीकरण कर उसे दुरुस्त करने का काम जारी है. इस सड़क से तीन पंचायतों के लगभग 20 गांव जुड़े हैं व बोधगया से चेरकी तक के लोगों को इससे फायदा होगा. रंगदारी मांगनेवाले का फोटो मंगाया. उधर, गया जिले के शेरघाटी अनुमंडल इलाके में रंगदारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने पीएलएफआइ नामक नक्सली संगठन के प्रमुख संतोष यादव व उसके गिरोह में शामिल सदस्यों की पहचान शुरू कर दी है. पुलिस की एक टीम झारखंड के चतरा जेल से संतोष यादव का फोटो लेकर आयी है, ताकि उसकी पहचान हो सके. पुलिस के वरीय अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में रंगदारी से संबंधित मामलों में संतोष यादव व उसके साथियों का नाम सामने आया है, लेकिन पुलिस के पास संतोष का फोटो ही नहीं था. अब उसका फोटो उपलब्ध हो गया है. हर थाने की पुलिस को उसका फोटो भेज दिया गया है. जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी.
सड़क नर्मिाण में लगी कंपनी से मांगी रंगदारी
सड़क निर्माण में लगी कंपनी से मांगी रंगदारी कंपनी के मुंशी ने चेरकी थाने में दर्ज करायी एफआइआरआरसीसी के नाम से भेजा गया एक परचा, जांच में जुटी पुलिससंवाददाता, बोधगयाबोधगया से चेरकी के लिए सड़क बनाने में लगी कंस्ट्रक्शन कंपनी से पांच प्रतिशत की रंगदारी मांगी गयी है. इस संबंध में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी […]
