आग लगने से लाखों की संपति राख, एक मवेशी की मौत

आग लगने से लाखों की संपति राख, एक मवेशी की मौतफोटो मानपुर 02 कैप्सन नीमा गांव में आग से जला समान का मलावा प्रतिनिधि मानपुर/टिकारीमानपुर प्रखंड की भाेरे पंचायत के नीमा गांव में सोमवार की रात महावीर चौहान नाम के एक किसान के फूस के मकान में आग लग गयी. इससे लाखों रुपये के समान […]

आग लगने से लाखों की संपति राख, एक मवेशी की मौतफोटो मानपुर 02 कैप्सन नीमा गांव में आग से जला समान का मलावा प्रतिनिधि मानपुर/टिकारीमानपुर प्रखंड की भाेरे पंचायत के नीमा गांव में सोमवार की रात महावीर चौहान नाम के एक किसान के फूस के मकान में आग लग गयी. इससे लाखों रुपये के समान जल कर खाक हो गये. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चला है. आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. लेकिन, तब तक मकान के अंदर रखे सारे सामान जल चुके थे. अगलगी में कपड़ा, खेती के संसाधन, चौकी व भूसा जल गये. घटना की सूचना पर अंचलाधिकारी राम विनय शर्मा नीमा गांव पहुंचे व पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया. दूसरी तरफ टिकारी थाना क्षेत्र की संडा पंचायत के उदिनपुर गांव में सोमवार की रात आग लग जाने से मकान के अंदर रखे समान व एक गाय की झुलस कर मौत हो गयी. जानकारी अनुसार, गांव के सुदर्शन के मकान में आग लगी थी. इससे मकान के अंदर रखे अनाज, कपड़ा व चौकी जल गये. साथ ही एक गाय की भी झुलस कर मौत हो गयी. गौरतलब है कि संडा पंचायत के अजय व दिनेश के मकान में एक सप्ताह पूर्व अाग लग गयी थी. इससे काफी रुपये का नुकसान हुआ था. घटना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >