छात्र जीवन में अनुशासन का बड़ा महत्व

छात्र जीवन में अनुशासन का बड़ा महत्वविधायक ने शिक्षकों को पढ़ाया अनुशासन का पाठफोटो कैप्सन: 1. कार्यक्रम भारत माता का प्रदर्शन करते छात्र. 2. वार्षिकोत्सव का उद्घाटन करते विधायकप्रतिनिधि, टिकारीछात्र जीवन में अनुशासन का बड़ा महत्व है. एक अनुशासित छात्र ही अपनी अलग पहचान बना पाता है. अपने से बड़ों का सम्मान व शिक्षकों के […]

छात्र जीवन में अनुशासन का बड़ा महत्वविधायक ने शिक्षकों को पढ़ाया अनुशासन का पाठफोटो कैप्सन: 1. कार्यक्रम भारत माता का प्रदर्शन करते छात्र. 2. वार्षिकोत्सव का उद्घाटन करते विधायकप्रतिनिधि, टिकारीछात्र जीवन में अनुशासन का बड़ा महत्व है. एक अनुशासित छात्र ही अपनी अलग पहचान बना पाता है. अपने से बड़ों का सम्मान व शिक्षकों के प्रति आदर का भाव रखने का गुण छात्रों में होना चाहिए, तब जाकर कामयाबी हासिल कर सकते हैं. उक्त बातें विधायक अभय कुशवाहा ने मंगलवार को प्लस टू प्रकाश विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव समारोह में कहीं. प्राचार्य अर्जुन चौधरी ने कहा कि विद्यालय को इस मुकाम तक पहुंचाने में शिक्षकों व यहां के अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. विद्यालय के संस्थापक चंद्र प्रकाश प्रसाद दांगी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >