आइआरएस अफसर के लॉकर से दो किलो सोने के जेवर बरामदहाल ही में इपीएफओ में मुख्य लेखाधिकारी पटना, नयी दिल्ली व मुंबई स्थित ठिकानों पर सीबीआइ ने मारे थे छपापे नयी दिल्ली : सीबीआइ ने सोमवार को दावा किया है कि उसने भारतीय राजस्व सेवा (आइआरएस) अधिकारी संजय कुमार के एक बैंक लॉकर से दो किलो सोने के गहने बरामद किये हैं. एजेंसी ने कुमार के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (इपीएफओ) में मुख्य लेखाधिकारी के रूप में नियुक्त 1991 बैच के आइआरएस अधिकारी कुमार के पटना, मुंबई व नयी दिल्ली स्थित ठिकानों की सीबीआइ ने पिछले सप्ताह तलाशी ली थी. सीबीआइ अधिकारियों ने बताया कि बैंक लॉकरों में से एक को आज खोला गया और एजेंसी के कर्मचारियों को दो किलो सोने के गहने मिले. पिछले सप्ताह हुई तलाशियों के दौरान सीबीआइ ने 19 करोड़ रुपये की संपत्ति के दस्तावेज, 74 लाख जमा संबंधी बैंक दस्तावेज और एक किलो सोने के गहने बरामद करने का दावा किया था. कुमार से संपर्क करने के सभी संभव प्रयास विफल रहे, और उनके फोन पर भेजे गये संदेशों का भी कोई जवाब नहीं आया.
आइआरएस अफसर के लॉकर से दो किलो सोने के जेवर बरामद हाल ही में इपीएफओ में मुख्य लेखाधिकारी पटना, नयी दल्लिी व मुंबई स्थित ठिकानों पर सीबीआइ ने मारे थे छपापे
आइआरएस अफसर के लॉकर से दो किलो सोने के जेवर बरामदहाल ही में इपीएफओ में मुख्य लेखाधिकारी पटना, नयी दिल्ली व मुंबई स्थित ठिकानों पर सीबीआइ ने मारे थे छपापे नयी दिल्ली : सीबीआइ ने सोमवार को दावा किया है कि उसने भारतीय राजस्व सेवा (आइआरएस) अधिकारी संजय कुमार के एक बैंक लॉकर से दो […]
