समझाते रहे अफसर, पर अड़े रहे लोगफोटो. बोधगया 06- रोड जाम करनेवाले लोगों से बात करते डीएसपी व इंस्पेक्टर.बोधगया. गया-डोभी रोड को घंटों जाम करनेवाले लोगों से अफसर बारी-बारी से बात करते रहे, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी. रोड जाम की सूचना पर पहुंचे डीएसपी रविशंकर प्रसाद, बीडीओ अजय कुमार व इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने कमांडो यादव के परिजनों को आश्वस्त कराते हुए कहा कि पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी करने में जुटी है. जल्द ही सभी आरोपित पकड़े जायेंगे. लेकिन, उनकी कोई सुननेवाला नहीं था. बाद में डीएसपी सतीश कुमार व एसडीओ विकास जायसवाल ने भी काफी देर तक समझाने का प्रयास किया. बताया गया कि मौके पर पुलिस की संख्या को बढ़ते देख व 15 दिनों में आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन के बाद अंतत: शाम करीब सवा चार बजे सड़क से जाम हटाया गया. इस दौरान यहां दंगा निरोधी वाहन व दमकल भी तैनात कर दिये गये थे.
समझाते रहे अफसर, पर अड़े रहे लोग
समझाते रहे अफसर, पर अड़े रहे लोगफोटो. बोधगया 06- रोड जाम करनेवाले लोगों से बात करते डीएसपी व इंस्पेक्टर.बोधगया. गया-डोभी रोड को घंटों जाम करनेवाले लोगों से अफसर बारी-बारी से बात करते रहे, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी. रोड जाम की सूचना पर पहुंचे डीएसपी रविशंकर प्रसाद, बीडीओ अजय कुमार व इंस्पेक्टर नरेश कुमार […]
