खूब जड़वा जड़ा रहल हे..

खूब जड़वा जड़ा रहल हे..पुस्तक मेले में आयोजित हुआ जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन की काव्य संध्या संवाददाता,गयागांधी मैदान स्थित मगध पुस्तक मेले में जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के बुक स्टॉल में काव्य चक्र के तहत काव्य संध्या का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता रामनरेश सिंह पयोद ने की. मुकेश कुमार सिन्हा ने मोदीजी के पाकिस्तान […]

खूब जड़वा जड़ा रहल हे..पुस्तक मेले में आयोजित हुआ जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन की काव्य संध्या संवाददाता,गयागांधी मैदान स्थित मगध पुस्तक मेले में जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के बुक स्टॉल में काव्य चक्र के तहत काव्य संध्या का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता रामनरेश सिंह पयोद ने की. मुकेश कुमार सिन्हा ने मोदीजी के पाकिस्तान यात्रा पर कहा कि हम शांति की दुहाई दे ही, तू ले लेह जान. तू पाक होके पाक कहां, सुनलऽ पाकिस्तान. रामावतार सिंह ने कहा कि जीवन का प्रतिक्षण सुंदर हो, मन में हो नित उल्लास हास्य, वसुधा के कण कण में नूतन, सौंदर्य भाव का हो विकास. डॉ राकेश कुमार सिन्हा रवि ने पुस्तक मेले पर कहा कि हरेक दिसंबर में पुस्तक मेला एहिजा शोभऽ हे. पढ़वइया के किताब खरीदे ले आराम होवऽ हे. सुधीर कुमार सिंह ने खुद के बिहारी होने पर गर्व महसूस किया और कहा-हम तो हिअई बिहारी, भइया शान से कहऽ हिअईं. संजीत कुमार ने मगही की दुर्दशा पर कहा कि देख के हालत अप्पन मगही के अंखिया से लोर टपके. देख के एकर दुरगति, रह गेल छतिया फट के. योगेश कुमार मिश्र ने ठंड पर अपनी कविता पढ़ी. उन्होंने कहा कि खूब जड़वा जड़ा रहल हे, पूस के कनकनी बढ़ा रहल हे. गीतकार संजीत ने गाया कि कदम से कदम तू मिला कर चलो, फासले हैं अगर तो मिटा कर चलो. राजीव रंजन ने गजल में गाया कि मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा. डॉ राम सिंहासन सिंह ने अपनी कविता बहुत दिनों के बाद उगा है सूरज गुनगुना सुनायी. डाॅ रामकृष्ण ने जिनगी के अरथ कविता में कहा कि होस के बुतरू जहिंआ से जुआन भेल. पयोद जी ने नेताजी के ऊपर व्यंग्य किया कि मिनिस्टर हम, नित उड़वौ उड़न खटोला पर. इस अवसर पर नवीन नवनीत, संजय सहियावी, नंद किशोर सिंह, सुरेंद्र सिंह सुरेंद्र, जयराम सत्यार्थी व नचिकेता आदि ने भी अपनी-अपनी कविता का पाठ किया. काव्य संध्या का संचालन सुमंत ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >