डॉक्टरों के कारण टला एसएनसीयू का उद्घाटन !फोटो-अब 31 दिसंबर को इसका उद्घाटन होने की संभावना, पर आधिकारिक पुष्टि नहीं संवाददाता, गयाआखिरकार राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव की डेडलाइन पर प्रभावती अस्पताल में स्पेशल न्यूबार्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) का उद्घाटन नहीं हो सका. सूचना है कि डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति नहीं होने के कारण एसएनसीयू का उद्घाटन टाला गया है. अब 31 दिसंबर को इसका उद्घाटन होने की संभावना है. हालांकि, अब तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है.उल्लेखनीय है कि राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदेशानुसार रविवार (27 दिसंबर) को प्रभावती अस्पताल में एसएनसीयू का उद्घाटन होना था. उद्घाटन की सभी तैयारी भी पूरी भी कर ली गयी, लेकिन लेकिन डॉक्टरों की तलाश बाकी रह गयी. हालांकि, दस स्टाफ (ए-ग्रेड) नर्स की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी थी, पर यह अलग बात थी कि ज्यादातर नर्स एसएनसीयू में ज्वाइन नहीं किया. शनिवार की देर शाम तक जोर-शोर से एसएनसीयू के उद्घाटन की तैयारी हो रही थी. प्रभावती अस्पताल के अधीक्षक डॉ यूएन पंजीयार ने भी 11 बजे डीएम कुमार रवि द्वारा एसएनसीयू के उद्घाटन करने की पुष्टि की थी. साथ ही, उन्होंने शनिवार की देर शाम तक एसएनसीयू में एक भी डॉक्टर के ज्वाइन नहीं करने की बात कही थी. लेकिन, अचानक उद्घाटन कार्यक्रम को टाल दिया गया. इस पर शायद ही किसी को आश्चर्य हुआ हो. ‘प्रभात खबर’ तो शुरू से ही उद्घाटन पर सवाल खड़ी करता आ रहा है. डॉक्टर व स्टाफ नर्सों की उपलब्धता सुनिश्चित किये बगैर एसएनसीयू का उद्घाटन किया जाना ठीक नहीं है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बने इस एसएनसीयू के लिए चार शिशु रोग विशेषज्ञ सह फिजिशियन, 13 स्टाफ नर्स व चार सपोर्टिंग स्टाफ के पद स्वीकृत हैं. शिशु रोग विशेषज्ञ व पारा मेडिकल स्टाफ की समुचित देखरेख में कमजोर नवजात बच्चों को गरमी व श्वास देने जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया करायी जा सके. साथ ही नवजात को कोई संक्रमण नहीं हो, इसके लिए भी एसएनसीयू में विशेष प्रबंध का प्रावधान है, ताकि नवजात मृत्यु दर को कुछ हद तक कम किया जा सके.जल्द तय होगी उद्घाटन की अगली तिथितकनीकी कारणों से एसएनसीयू का उद्घाटन का कार्यक्रम टाल दिया गया है. डीएम से बातचीत होने के बाद उद्घाटन की अगली तिथि निर्धारित की जायेगी. एसएनसीयू में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश गुप्ता व फिजिशियन डॉ त्रिभुवन प्रसाद के अलावा दस स्टाफ नर्स की प्रतिनियुक्ति की गयी है. उद्घाटन में अब कोई व्यवधान नहीं रह गया है.डॉ कृष्ष्ण मोहन पूर्वे, सिविल सर्जन, गया\\\\B
डॉक्टरों के कारण टला एसएनसीयू का उद्घाटन !
डॉक्टरों के कारण टला एसएनसीयू का उद्घाटन !फोटो-अब 31 दिसंबर को इसका उद्घाटन होने की संभावना, पर आधिकारिक पुष्टि नहीं संवाददाता, गयाआखिरकार राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव की डेडलाइन पर प्रभावती अस्पताल में स्पेशल न्यूबार्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) का उद्घाटन नहीं हो सका. सूचना है कि डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति नहीं होने […]
