छेड़खानी का विरोध करने पर घर में घुस कर पीटा

छेड़खानी का विरोध करने पर घर में घुस कर पीटालखीबाग मुहल्ले में किराये के मकान में रहते हैं डुमरिया पीएचसी में कार्यरत शंभु शर्मायज्ञ से लौटने के दौरान युवती से छेड़छाड़ कर युवकों को स्वास्थ्यकर्मी ने किया था मनाप्रतिनिधि मानपुरलखीबाग मुहल्ले में किराये के मकान में रह रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शंभु शर्मा व […]

छेड़खानी का विरोध करने पर घर में घुस कर पीटालखीबाग मुहल्ले में किराये के मकान में रहते हैं डुमरिया पीएचसी में कार्यरत शंभु शर्मायज्ञ से लौटने के दौरान युवती से छेड़छाड़ कर युवकों को स्वास्थ्यकर्मी ने किया था मनाप्रतिनिधि मानपुरलखीबाग मुहल्ले में किराये के मकान में रह रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शंभु शर्मा व उनके परिवार के साथ रविवार की सुबह अपराधी प्रवृत्ति के युवकों ने मारपीट कर 17 हजार रुपये भी छीन लिये. घटना के बाद स्वास्थ्यकर्मी का परिवार डरा सहमा है. जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्यकर्मी शंभु शर्मा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डुमरिया में पदस्थापित हैं. वे अपने परिवार के साथ लखीबाग मुहल्ले में चल रहे यज्ञ से शनिवार की देर रात वापस घर लौट रहे थे कि कुछ युवकों द्वारा एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया गया. स्वास्थ्यकर्मी शंभु शर्मा ने इसका विराेध किया. इस पर युवती से छेड़छाड़ करनेवाले सभी युवक चुपचाप चले गये. रविवार की सुबह आठ-दस की संख्या में युवक शंभु शर्मा के किराये के घर में पहुंचे और उनके परिवार के साथ मारपीट की व 17 हजार रुपये छीन कर चलते बने. शंभु शर्मा ने मुफस्सिल थाने को अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने बताया युवकों की पहचान की जा रही है. पुलिस अपना काम कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >