मगध मेडिकल में कर्मचारी संघ का चुनाव 24 को

मगध मेडिकल में कर्मचारी संघ का चुनाव 24 कोगया. बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ, मगध मेडिकल अस्पताल शाखा की बैठक रविवार को हुई. इसमें सर्वसम्मति से 24 जनवरी को शाखा का चुनाव करने का निर्णय लिया गया. बैठक में विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए 11 जनवरी को काला-बिल्ला लगा कर काम करने व […]

मगध मेडिकल में कर्मचारी संघ का चुनाव 24 कोगया. बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ, मगध मेडिकल अस्पताल शाखा की बैठक रविवार को हुई. इसमें सर्वसम्मति से 24 जनवरी को शाखा का चुनाव करने का निर्णय लिया गया. बैठक में विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए 11 जनवरी को काला-बिल्ला लगा कर काम करने व अधीक्षक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन के साथ 12 जनवरी से धरना देने का भी निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष कमलेश कुमार ने की. संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश नारायण सिंह, जिला मंत्री चितरंजन सिंह, महेंद्र प्रसाद सिंह, धर्मेंद्र कुमार, शंभु कुमार, स्वेता कुमारी, दीपक कुमार, संजीत कुमार, रमेश कुमार व जफर इमाम आदि बैठक में उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >