आज से शहर में कई जगहों पर जलेंगे अलाव शनिवार को जिले भर में 55 जगहों पर जलाये गये अलाव संवाददाता, गया सोमवार से शहर के विभिन्न स्थानों पर अलाव का इंतजाम कर दिया जायेगा. नगर निगम की तरफ से शहर के तमाम वैसे स्थान, जहां लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है और गरीब लोग रहते हों, वहां पर अलाव का इंतजाम कराया जायेगा. आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से नगर निगम को पैसे उपलब्ध कराये गये हैं. इसके अलावा नगर निगम अपने स्तर से भी अलाव का इंतजाम करेगा. जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि अलाव के लिए दो लाख रुपये का आवंटन हुआ है. इनमें से गया नगर निगम को 50 हजार, शेरघाटी को 50 हजार, सदर अनुमंडल को 50 हजार, टिकारी को 25 हजार व नीमचक बथानी को 25 हजार रुपये दिये गये हैं. उन्होंने बताया कि शनिवार को पूरे जिले में 55 जगहों पर अलाव जलाये गये थे. इस संबंध में मेयर सोनी कुमारी ने बताया कि इस सप्ताह में कई दिनों तक छुट्टियां होने के कारण अलाव की व्यवस्था नहीं हो सकी है, सोमवार से शहर के सभी मुख्य स्थानों पर अलाव का इंतजाम करा दिया जायेगा.
आज से शहर में कई जगहों पर जलेंगे अलाव
आज से शहर में कई जगहों पर जलेंगे अलाव शनिवार को जिले भर में 55 जगहों पर जलाये गये अलाव संवाददाता, गया सोमवार से शहर के विभिन्न स्थानों पर अलाव का इंतजाम कर दिया जायेगा. नगर निगम की तरफ से शहर के तमाम वैसे स्थान, जहां लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है और गरीब लोग […]
