रेलवे हॉकरों पर लगे प्रतिबंध हटाने की मांग

गया : पूर्व मध्य रेलवे हॉकर्स यूनियन के बैनर तले हॉकरों ने शनिवार को रेलवे स्टेशन के पास से समाहरणालय तक अपनी मांगों को लेकर जुलूस निकाला. साथ ही, बैनर व पोस्टरों के साथ प्रदर्शन किया. यूनियन के अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्टेशन से निकला जुलूस स्वराजपुरी रोड, रायकाशीनाथ मोड़ व कोर्ट […]

गया : पूर्व मध्य रेलवे हॉकर्स यूनियन के बैनर तले हॉकरों ने शनिवार को रेलवे स्टेशन के पास से समाहरणालय तक अपनी मांगों को लेकर जुलूस निकाला.
साथ ही, बैनर व पोस्टरों के साथ प्रदर्शन किया. यूनियन के अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्टेशन से निकला जुलूस स्वराजपुरी रोड, रायकाशीनाथ मोड़ व कोर्ट होते समाहरणालय पहुंचा और जिलाधिकारी के कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा. उन्होंने बताया कि लगभग 40 वर्षों से 160 हॉकरों द्वारा जंकशन व प्लेटफॉर्मों पर खाने-पीने का सामान बेचा जा रहा था. लेकिन, अब रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों द्वारा विगत सात माह से प्रतिबंध लगा दिया गया है.
इस निर्णय को वापस लेने के लिए कई बार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया. लेकिन, अब तक इस समस्या का समाधान नहीं निकल पाया है. इससे हॉकरों व उनके परिजनों के सामने भुखमरी की स्थिति आ गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >