बाल मजदूरों को छुड़ाने हिमाचल गयी आमस पुलिस चिताब गांव के हैं सभी बच्चे30-30 हजार में बच्चों का हुआ था सौदाशेरघाटी. आठ बाल मजदूरों की रिहाई के लिए शनिवार को आमस थाने की पुलिस हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हुई. उल्लेखनीय है कि आमस के चिताब गांव से पैसे का प्रलोभन देकर बाल मजदूरों को हिमाचल प्रदेश भेज दिया गया है. इस मामले में मोहनपुर के डेमा गांव के शंभु भूइंया के खिलाफ आमस थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस के अनुसार, चिताब गांव के विनोद भूइंया, सिनोद भूइंया, केवल भूइंया व अजीत भूइंया सहित आठ बाल बच्चों के परिजनों को पैसे का लालच देकर शंभु भूइंया ने उन बच्चों को हिमाचल प्रदेश में ले जाकर बेच दिया. परिजनों के अनुसार, उसने बाल मजदूरों को फल दुकान में काम के बदले प्रति माह 10 हजार रुपये देने का वादा किया था. लेकिन, बाद में उसने न पैसे दिये और न ही बच्चों से बात करायी. थक-हार कर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी. शंभु भूइंया ने बताया कि उसने बच्चों को हिमाचल प्रदेश के एक साहूकार से 30-30 हजार में सौदा किया है. इधर, एसआइ आरपी सिंह व मनीष कुमार ने बच्चों की रिहाई के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है.
बाल मजदूरों को छुड़ाने हिमाचल गयी आमस पुलिस
बाल मजदूरों को छुड़ाने हिमाचल गयी आमस पुलिस चिताब गांव के हैं सभी बच्चे30-30 हजार में बच्चों का हुआ था सौदाशेरघाटी. आठ बाल मजदूरों की रिहाई के लिए शनिवार को आमस थाने की पुलिस हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हुई. उल्लेखनीय है कि आमस के चिताब गांव से पैसे का प्रलोभन देकर बाल मजदूरों को […]
