उपभोक्ताओं को समय पर दें सिलिंडर शिकायत मिलने के बाद एसडीओ पहुंचे एजेंसी की जांच में फोटो-01 गैस एजेंसी की जांच करने पहुंचे एसडीओ.टिकारी. उपभोक्ताओं की शिकायत मिलने के बाद एसडीओ दिनेश कुमार ने शनिवार को खचिया रोड स्थित मां अंबे इंडेन गैस एजेंसी का निरीक्षण किया.उन्होंने उपभोक्ताओं को समय पर गैस (सिलिंडर) की होम डिलीवरी कराने का निर्देश दिया. साथ ही, गलियों में रह रहे उपभोक्ताओं को डोर-टू-डोर गैस वितरण करने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि रिफलिंग बुकिंग नंबर लगाने के 72 घंटे के अंदर उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित की जाये. उन्होेंने गैस के नये कनेक्शन की भी जानकारी ली. एजेंसी के प्रबंधक को निर्देश दिया कि गैस चूल्हा लेने की बाध्यता नहीं है. परंतु, उपभोक्ताओं के पास आइएसअाइ मार्क का चूल्हा होना नितांत आवश्यक है. नये कनेक्शन सिंगल निर्धारित मूल्य लगभग तीन हजार व कनेक्शन का मूल्य लगभग 5200 रुपये की दर पर उपभोक्ताओं को समय-सीमा के अंदर उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया. श्रीरामचरित मानस व गीता विवेचना 28 कोटिकारी. दिव्य ज्योति संस्थान के तत्वावधान में श्रीराम चरित मानस व गीता विवेचना का कार्यक्रम बहेलिया बिगहा ठाकुरबाड़ी के परिसर में 28 से 30 तक होगा. वार्षिकोत्सव सह सम्मान समारोह 28 कोटिकारी. 28 दिसंबर को राज इंटर विद्यालय, टिकारी का वार्षिकोत्सव सह सम्मान समारोह होगा. इसमें क्षेत्रीय विधायक अभय कुशवाहा, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी व मध्यामिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी शामिल होंगे. यह जानकारी विद्यालय के प्रभारी डॉ बकारुद्दीन अहमद ने दी.
उपभोक्ताओं को समय पर दें सिलिंडर
उपभोक्ताओं को समय पर दें सिलिंडर शिकायत मिलने के बाद एसडीओ पहुंचे एजेंसी की जांच में फोटो-01 गैस एजेंसी की जांच करने पहुंचे एसडीओ.टिकारी. उपभोक्ताओं की शिकायत मिलने के बाद एसडीओ दिनेश कुमार ने शनिवार को खचिया रोड स्थित मां अंबे इंडेन गैस एजेंसी का निरीक्षण किया.उन्होंने उपभोक्ताओं को समय पर गैस (सिलिंडर) की होम […]
