बांकेबाजार थाने में लगा जनता दरबार

बांकेबाजार थाने में लगा जनता दरबार बांकेबाजार. बांकेबाजार थाना परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अशोक चौधरी ने की. जनता दरबार में ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं से जुड़े आवेदन दिये. आवेदन पर विचार करते हुए थानाध्यक्ष व सीओ ने मामलों का निबटारा किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि जनता दरबार में ज्यादातर […]

बांकेबाजार थाने में लगा जनता दरबार बांकेबाजार. बांकेबाजार थाना परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अशोक चौधरी ने की. जनता दरबार में ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं से जुड़े आवेदन दिये. आवेदन पर विचार करते हुए थानाध्यक्ष व सीओ ने मामलों का निबटारा किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि जनता दरबार में ज्यादातर जमीन विवाद से जुड़े मामले आये. टंडवा गांव के उमेश पासवान, रामस्वरूप पासवान, दिवाकर मिश्र व रवींद्र मिश्र के बीच कई महीनों से चल रहे जमीन विवाद में सीओ अमर कुमार चौधरी ने अपनी उपस्थिति में जमीन की मापी की सलाह दी, जिसे दोनों पक्षों ने स्वीकार किया. मौके पर पुलिसकर्मी के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >