रिपीट-आदर्श गांव देवाचक में सड़क बनाने की मांगवजीरगंज. विसनपुर पंचायत का महादलित बाहुल्य गांव देवाचक अब भी सड़क के लिए तरस रहा है. नीतीश सरकार में सूबे के सभी गांवों तक सड़कें बनायी गयी हैं, लेकिन आदर्श ग्राम का दर्जा होने के बाद देवाचक गांव के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. गांव के युवा समाजसेवी सह भारत भ्रष्टाचार मिटाओ पार्टी (बीबीएमपी) के प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार व सचिव श्यामसुंदर कुमार ने बताया कि सरकार की उपेक्षा के कारण अब भी गांव में सड़क, पेयजल, पक्की गली-नली व सिंचाई आदि सुविधाओं का घोर अभाव है. सरकार की व्यवस्था को कोसते हुए स्पोर्टिंग क्लब के सदस्य संजय कुमार, शिक्षक राणा रंजीत कुमार, रवि आनंद, सरपंच सुनील कुमार भारती, देवलरल प्रसाद, बालगोविंद यादव, श्रवण कुमार, रंजीत कुमार पप्पू कुमार, पंकज कुमार व सौरभ कुमार आदि ने सरकार से गांव में सड़क, पेयजल व सिंचाई की सुविधा बहाल कराने की मांग की है.
रिपीट-आदर्श गांव देवाचक में सड़क बनाने की मांग
रिपीट-आदर्श गांव देवाचक में सड़क बनाने की मांगवजीरगंज. विसनपुर पंचायत का महादलित बाहुल्य गांव देवाचक अब भी सड़क के लिए तरस रहा है. नीतीश सरकार में सूबे के सभी गांवों तक सड़कें बनायी गयी हैं, लेकिन आदर्श ग्राम का दर्जा होने के बाद देवाचक गांव के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. गांव के युवा […]
