गया. रफीगंज स्थित डॉ विजय कुमार सिंह कॉलेज में गत 18 दिसंबर से चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन गुरुवार को प्राचार्य डॉ सत्यनारायण सिंह की अध्यक्षता में हुआ. इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि शिविर में एनएसएस के 50 स्वयंसेवकों ने भाग लिया. इस दौरान एनएसएस […]
गया. रफीगंज स्थित डॉ विजय कुमार सिंह कॉलेज में गत 18 दिसंबर से चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन गुरुवार को प्राचार्य डॉ सत्यनारायण सिंह की अध्यक्षता में हुआ. इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि शिविर में एनएसएस के 50 स्वयंसेवकों ने भाग लिया.
इस दौरान एनएसएस के इतिहास व दर्शन, स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन, नारी सशक्तीकरण, लीडरशिप व व्यक्तित्व का विकास, युवा विकास, सकारात्मक व निषेधात्मक सोच, युवा वर्ग को व्यवसाय करने के तरीके बताने, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय युवा नीति सहित अन्य विषयों पर सेमिनार का आयोजन किया गया.
साथ ही, शिविर में एनएसएस द्वारा दिये गये निर्देशों व दायित्वों को पूरा किया गया. एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह ने नवंबर में चंडीगढ़ में हुए वर्कशॉप की जानकारी दी. शिक्षाविद् डॉ माधमी सिंह ने सहयोग के रूप में 10 हजार रुपये प्रदान किये. प्रो सत्येंद्र नारायण सिंह ने एनएसएस के कार्यों की सराहना की.