वार्ड पार्षद का पुतला फूंका फोटोनगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी संवाददाता, गया नगर निगम में कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही. बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले कर्मचारियों ने मिर्जा गालिब मार्केट से शहर में जुलूस निकाला, जो जीबी रोड व रमना रोड होते हुए टावर चौक पहुंचा. यहां कर्मचारियों ने वार्ड पार्षद शशि किशोर शिशु का पुतला फूंका. इसके बार नगर निगम कार्यालय में एक आमसभा हुई. सभा में कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट कर दिया कि पार्षद पर एफआइआर व उनकी सदस्यता समाप्त होने तक हड़ताल जारी रहेगी. आमसभा में विनय कुमार सिंह, अशोक राम, बिरजू मंडल, अमृत प्रसाद, मोहन शर्मा व अन्य लोग मौजूद थे.
वार्ड पार्षद का पुतला फूंका
वार्ड पार्षद का पुतला फूंका फोटोनगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी संवाददाता, गया नगर निगम में कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही. बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले कर्मचारियों ने मिर्जा गालिब मार्केट से शहर में जुलूस निकाला, जो जीबी रोड व रमना रोड होते […]
