बुद्ध महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक सात को

बुद्ध महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक सात को17 से 19 जनवरी तक आयोजित होगा बुद्ध महोत्सवसंवाददाता, बोधगयाबोधगया के कालचक्र मैदान में हर वर्ष की तरह आयोजित होनेवाले बुद्ध महोत्सव की तैयारी को लेकर सात दिसंबर को बोधगया में बैठक होगी. डीएम संजय कुमार अग्रवाल ने बुद्ध महोत्सव की तैयारी को लेकर संबंधित पदाधिकारियों व […]

बुद्ध महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक सात को17 से 19 जनवरी तक आयोजित होगा बुद्ध महोत्सवसंवाददाता, बोधगयाबोधगया के कालचक्र मैदान में हर वर्ष की तरह आयोजित होनेवाले बुद्ध महोत्सव की तैयारी को लेकर सात दिसंबर को बोधगया में बैठक होगी. डीएम संजय कुमार अग्रवाल ने बुद्ध महोत्सव की तैयारी को लेकर संबंधित पदाधिकारियों व बोधगया के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को इसमें शामिल होने का पत्र निर्गत किया है. इसमें होटल एसोसिएशन बोधगया के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महासचिव, बोधगया टूर एंड ट्रैवल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव , बोधगया नागरिक विकास मंच अध्यक्ष के साथ ही बोधगया नगर पंचायत की मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद को आमंत्रित किया गया है. हालांकि, बैठक के लिए पहले बीटीएमसी के सभागार में तीन दिसंबर की तिथि तय की गयी थी, पर इसमें परिवर्तन करते हुए अब सात दिसंबर को बैठक तय की गयी है. उल्लेखनीय है कि कालचक्र मैदान में 17 से 19 जनवरी तक बुद्ध महोत्सव का आयोजन किया जाना है. इसमें मनोरंजन के लिए विभिन्न देशों के कलाकारों के साथ ही देश के नामचीन कलाकारों को भी बुलाने की कोशिश की जा रही है. जानकारी के अनुसार, अब तक किसी भी देशी कलाकार के साथ सहमति नहीं बन पायी है. महोत्सव के दौरान विभिन्न स्टॉल व अन्य गतिविधियों को लेकर भी तैयारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >