इंटरसिटी एक्स की महिला व विकलांग बोगी में छापागया. आरपीएफ की एक टीम ने गया जंकशन पर सोमवार को धनबाद से गया जंकशन आनेवाली धनबाद-गया इंटरसिटी एक्सप्रेस की महिला व विकलांग बोगी में छापेमारी की. आरपीएफ इंस्पेक्टर आरआर सहाय ने बताया कि छापेमारी में महिला व विकलांग बोगी से करीब 13 पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार किया गया. सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर रेल कोर्ट में पेश किया. इधर, जंकशन पर आरपीएफ टीम को देखते ही कुछ यात्री इधर-उधर भागने लगे. जवानों ने उन्हें भी पकड़ लिया. उनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर पांच -पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया.
इंटरसिटी एक्स की महिला व विकलांग बोगी में छापा
इंटरसिटी एक्स की महिला व विकलांग बोगी में छापागया. आरपीएफ की एक टीम ने गया जंकशन पर सोमवार को धनबाद से गया जंकशन आनेवाली धनबाद-गया इंटरसिटी एक्सप्रेस की महिला व विकलांग बोगी में छापेमारी की. आरपीएफ इंस्पेक्टर आरआर सहाय ने बताया कि छापेमारी में महिला व विकलांग बोगी से करीब 13 पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार […]
