जीपीएल : महारानी हीरोज बना चैंपियनमंगल सिंह महरौर के छक्के के साथ गया प्रीमियर लीग सीजन-2 की ट्रॉफी पर कब्जाफोटो -संवाददाता, गयागया प्रीमियर लीग सीजन-2 की ट्रॉफी महारानी हीरोज की टीम ने अपने नाम कर लिया. रविवार को गांधी मैदान स्थित स्टेडियम में खेले गये फाइनल मुकाबले में महारानी हीरोज ने भदेया लायंस को आठ विकेट से हरा दिया. महारानी हीरोज के खिलाड़ी मंगल सिंह महरौर ने छक्के के साथ टीम को जीता दिया. जीत के बाद महारानी हीरोज के खिलाड़ियों ने मैदान में ही खूब जश्न मनाया. मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे एसएसपी मनु महाराज, सिटी एसपी रविरंजन कुमार, एएसपी नक्सल मनोज यादव ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी दे कर सम्मानित किया. इस मौके पर आयोजन समिति के चेयरमैन अशोक कुमार सिंह, विजय सिन्हा व सचिव अखिलेश सिंह समेत कई अन्य मौजूद थे. गौरतलब है कि महारानी हीरोज जीपीएल सीजन-वन की उपविजेता रही थी.आसान रही जीतटॉस जीत कर भदेया लायंस ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम 18.3 ओवरों में 96 रनों पर ही ऑलआउट हो गयी. महारानी हीरोज की ओर से विश्वजीत, पवन व मंगल की शानदार गेंदबाजी ने भदेया के खिलाड़ियों को बांधे रखा. भदेया की ओर से पप्पू सिंह ने 41 रन व शब्बीर हुसैन ने 15 रन बनाये. जवाब में खेलने उतरे महारानी हिरोज के खिलाड़ियों के लिए यह एक आसान मैच ही साबित हुआ. महज दो विकेट खो कर टीम ने 11 ओवरों में मैच को जीत लिया. प्रिंस ने 38 व विकास ने 37 रन बनाये.किसे मिला कौन सा खिताबमैन ऑफ द मैच विश्वजीत, महारानी हिरोजमैन ऑफ द सीरीज एस पात्रा, भदेया लायंसबेस्ट बॉलर पवन शर्मा, महारानी हिरोजबेस्ट बैट्समैन अाशीष यादव, भदेया लायंसदर्शकों के लिए रंगारंग कार्यक्रमजीपीएल के आयोजन का मैनेजमेंट देख रही कंपनी इवेंटिका इवेंट्ज एंड आइडियाज ने स्टेडियम में हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों का मनोरंजन भी किया. मैच की शुरुआत व ब्रेक के दौरान गीत संगीत के कार्यक्रम पेश किये गये. प्रस्तुति देनेवालों में पूर्णिमा डांस कंपनी व यंग स्टार डांस एकेडमी के कलाकारों ने नृत्य पेश किया, तो इवेंटिका के निदेशक सुरेंद्र वर्मा, शुभम कुमार व साक्षी ने गाने सुना कर लोगों का मनोरंजन किया. महारानी हीराेज की टीम काे जीत दिलानेवाले मंगल महराैर के पिता मिथिलेश कुमार सिंह ने जीत की खुशी में स्टेशन राेड में खूब मिठाइयां बांटीं.
जीपीएल : महारानी हीरोज बना चैंपियन
जीपीएल : महारानी हीरोज बना चैंपियनमंगल सिंह महरौर के छक्के के साथ गया प्रीमियर लीग सीजन-2 की ट्रॉफी पर कब्जाफोटो -संवाददाता, गयागया प्रीमियर लीग सीजन-2 की ट्रॉफी महारानी हीरोज की टीम ने अपने नाम कर लिया. रविवार को गांधी मैदान स्थित स्टेडियम में खेले गये फाइनल मुकाबले में महारानी हीरोज ने भदेया लायंस को आठ […]
