ऑटो से 51 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

गया न्यूज : 51 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

गया न्यूज : 51 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

इमामगंज.

इमामगंज पुलिस ने सोमवार को 51 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के भिडहा गांव के पास से झारखंड की ओर से आ रहे एक ऑटो से पुलिस ने 750 एमएल की 51 बोतल अंग्रेजी शराब को बरामद किया है. पुलिस ने वैशाली जिले के राधोपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के रहने वाले सतीश कुमार को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि धंधेबाज से पुलिस पूछताछ कर रही है. मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >