जन सुराज की परिवर्तन रैली में गया से शामिल होंगे 35 हजार कार्यकर्ता : जावेद

11 अप्रैल को पटना में जनसुराज की होनेवाली परिवर्तन रैली में गया जिले से 35 हजार लोग शामिल होंगे.

शेरघाटी.

11 अप्रैल को पटना में जनसुराज की होनेवाली परिवर्तन रैली में गया जिले से 35 हजार लोग शामिल होंगे. मंगलवार को शेरघाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी जन सुराज की स्टेट कमेटी के सदस्य और शेरघाटी के प्रभारी जावेद अहमद खान ने दी. उन्होंने कहा कि परिवर्तन रैली के प्रति आम जनों में व्यापक उत्साह है. यह रैली पिछले 50 वर्षों की तमाम राजनीतिक रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ेगी. रैली को जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के अलावा पार्टी के शीर्ष नेता संबोधित करेंगे. पूरे बिहार से 14 लाख लोगों के इस रैली में शामिल होने का अनुमान है. उन्होंने बताया कि यह रैली बिहार की पेपर लीक शिक्षा व्यवस्था, बदहाल चिकित्सा इंतजाम, शराबबंदी की कुव्यवस्था और स्मार्ट मीटर तथा सर्वे के नाम पर मची लूट में बदलाव के लिए बुनियाद डालेगी. उन्होंने बताया कि पूरे बिहार की आठ हजार से अधिक पंचायतों में रैली की तैयारी के लिए समितियों का गठन किया गया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के वरीय नेता मो खालिद और आबिद खान भी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >