बाल दिवस पर व्याख्यान व गोला फेंक प्रतियोगिता

कोठी. बाल दिवस के मौके पर ज्ञान भारती प्लस टू हाइस्कूल, जगलाल नगर, पकरी गुरिया, में व्याख्यान, सामान्य ज्ञान व गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत गोला फेंक प्रतियोगिता से हुई. इसमें नौवीं कक्षा के किट्टू कुमार, सामान्य ज्ञान में नौवीं कक्षा की […]

कोठी. बाल दिवस के मौके पर ज्ञान भारती प्लस टू हाइस्कूल, जगलाल नगर, पकरी गुरिया, में व्याख्यान, सामान्य ज्ञान व गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत गोला फेंक प्रतियोगिता से हुई. इसमें नौवीं कक्षा के किट्टू कुमार, सामान्य ज्ञान में नौवीं कक्षा की सरस्वती कुमारी व व्याख्यान में नीतीश कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया. इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य महेश्वर प्रसाद सिंह ने सभी विद्यार्थियों में मिठाइयां बांटीं. उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार दिये और सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस मौके पर शिक्षक प्रवीण कुमार, अखिलेश कुमार, अब्दुल्लाह खालिद, रितेश कुमार, रंजीत कुमार, रंजू कुमारी व रीता कुमारी समेत विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. उधर, क्षेत्र के अन्य सरकारी व निजी विद्यालयों में भी बाल दिवस पर शिक्षकों द्वारा मिठाई, टॉफी व गिफ्ट बांटे गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >