मेधावृत्ति का प्रदान किया जाये चेक

फोटो-गया. वर्ष 2014 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति के छात्र-छात्राओं को शिविर आयोजित कर मुख्यमंत्री मेधावृत्ति का चेक प्रदान किया जाये. इसके लिए अनुमंडल स्तर पर शिविर लगाने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने दिया है. उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से कहा है कि अपने साथ अपना अंक प्रमाण पत्र, प्रवेश […]

फोटो-गया. वर्ष 2014 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति के छात्र-छात्राओं को शिविर आयोजित कर मुख्यमंत्री मेधावृत्ति का चेक प्रदान किया जाये. इसके लिए अनुमंडल स्तर पर शिविर लगाने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने दिया है. उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से कहा है कि अपने साथ अपना अंक प्रमाण पत्र, प्रवेश पत्र, जाति प्रमाण पत्र व अपना बैंक खाता की छायाप्रति, विद्यालय से अभिप्रमाणित कराकर शिविर में पहुंचे. समय से आयें और चेक लेकर जायें. छात्र-छात्राओं को अपनी सूची में नाम जानना है तो डब्ल्यूडब्लयूडब्लयू. एससीएसटीडब्ल्यूइएगएफएआरइ.बीआइएत.एनआसी.इन पर देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >