राजद नेता लालू के बेटे तेज प्रताप यादव ने की चादरपोशी

फोटो-प्रतिनिधि,खिजरसरायनीमचक बथानी थाना क्षेत्र के डियाव गांव में एक निजी कार्यक्रम में शरीक होने राजद के युवा नेता तेज प्रताप यादव पहुंचे व उन्होंने वहां स्थित मजार पर चादरपोशी को व अमन चैन की दुआ मांगी. तेज प्रताप यादव ने वहां कबाली को सुना व राजद नेताओं से मुलाकात की. झारखंड चुनाव के बाबत तेज […]

फोटो-प्रतिनिधि,खिजरसरायनीमचक बथानी थाना क्षेत्र के डियाव गांव में एक निजी कार्यक्रम में शरीक होने राजद के युवा नेता तेज प्रताप यादव पहुंचे व उन्होंने वहां स्थित मजार पर चादरपोशी को व अमन चैन की दुआ मांगी. तेज प्रताप यादव ने वहां कबाली को सुना व राजद नेताओं से मुलाकात की. झारखंड चुनाव के बाबत तेज प्रताप ने कहां की. वहां वरीय नेताओं की टीम लगी हुई है. स्थिति के अनुसार काम कर रही है तथा महा गंठबंधन का नेता कौन होगा इस बाबत तेज प्रताप ने कहां की इसका फैसला वरीय नेता व जनता करेंगी. इस अवसर पर दिनेश चंद्र, विनय यादव, मोहम्मद औरगजेब सहित अन्य लोग उपस्थित थे. तेज प्रताप को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >