सुबह जाम रहा बाइपास व विष्णुपद मंदिर के आस-पास की सड़कें

गया. कार्तिक पूर्णिमा को लेकर गुरुवार की सुबह घुघरीटांड़ बाइपास से लेकर सीताकुंड व विष्णुपद परिक्षेत्र की सड़कों जाम का नजारा देखने को मिला. बसों व छोटी गाडि़यों से दूसरी-दूसरी जगह से भी लोग फल्गु स्नान करने पहुंचे थे. कार्तिक पूर्णिमा में गयाश्राद्ध का भी बड़ा महत्व है. इसकी वजह से पिंडदानियों की भी भीड़ […]

गया. कार्तिक पूर्णिमा को लेकर गुरुवार की सुबह घुघरीटांड़ बाइपास से लेकर सीताकुंड व विष्णुपद परिक्षेत्र की सड़कों जाम का नजारा देखने को मिला. बसों व छोटी गाडि़यों से दूसरी-दूसरी जगह से भी लोग फल्गु स्नान करने पहुंचे थे. कार्तिक पूर्णिमा में गयाश्राद्ध का भी बड़ा महत्व है. इसकी वजह से पिंडदानियों की भी भीड़ काफी थी. उधर फल्गु स्नान कर विष्णुपद समेत अन्य मंदिरों में पूजा करने वालों की आवाजाही से सड़कें भरी थी. बाइपास पर भी भीड़ का नजारा देखने लायक था. सड़क के दोनों किनारे पर ठेले से अतिक्रमित सड़कों पर भीड़-भाड़ काफी दिखाई पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >