मेगा ड्राइव: 1714 बेटिकट यात्री धराये, 8.73 लाख रुपये वसूले गये

सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को टिकट चेकिंग मेगा ड्राइव चलाया गया. इस दौरान डीडीयू, गया, सासाराम, डेहरी ओन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ व जपला सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर टिकट जांच की गयी.

गया. सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को टिकट चेकिंग मेगा ड्राइव चलाया गया. इस दौरान डीडीयू, गया, सासाराम, डेहरी ओन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ व जपला सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर टिकट जांच की गयी. इस अभियान में मंडल के समस्त स्क्वाड-स्टैटिक व स्लीपर के टिकट जांच कर्मी, वाणिज्य निरीक्षक व पर्यवेक्षक सहित सभी वाणिज्य अधिकारी उपस्थित थे. डीडीयू-वाराणसी- डीडीयू, सासाराम – डीडीयू, आरा- सासाराम खंड, गढ़वा रोड- डेहरी ऑन सोन, किउल- गया, गोमो – गया व पटना- गया खंड से आने व जानेवाली सभी ट्रेनों को लक्ष्य कर गहन जांच किया गया. जांच के दौरान डीडीयू मंडल द्वारा लगभग 1714 बिना टिकट व अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया है. जिनसे जुर्माने के रूप में लगभग आठ लाख 73 हजार रुपये की राशि वसूली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >